ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के ग्राहक जागरण पखवाड़ा के अंतर्गत नाल बड़ी, बीकानेर स्थित एसपीएस मेमोरियल स्कूल में 24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया।
![]() |
| अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बीकानेर महानगर ने मनाया राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस |
कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत के प्रचार आयाम से श्री संपत लाल सोनी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक युग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाकर उनके साथ होने वाले छलावे और धोखाधड़ी से बचाने का कार्य कर रही है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए डिजिटल फ्रॉड से समाज को सुरक्षित रखने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है।
इस अवसर पर ग्राहक पंचायत बीकानेर महानगर के प्रधानाचार्य श्री राजू सिंह चौहान ने वर्तमान समय में ग्राहक पंचायत की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए डिजिटल फ्रॉड से संबंधित अनेक प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

