ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। लघु उद्योग भारती, जन शिक्षण संस्थान एवं उत्तर भारत रेलवे महिला कल्याण संगठन के संयुक्त सहयोग से संचालित 40 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज विधिवत समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 32 बहनों ने सहभागिता करते हुए व्यावसायिक कौशल प्राप्त किया।
![]() |
| 40 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन, 32 बहनों ने लिया प्रशिक्षण बीकानेर। |
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए नृत्य प्रस्तुतियां, मंच संचालन एवं अनुभव कथन स्वयं प्रशिक्षित बहनों द्वारा किया गया। कई बहनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का पहला अवसर था जब वे मंच पर आकर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकीं, जिससे उनमें आत्मनिर्भर बनने की नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. आशु मलिक (सदस्य, लघु उद्योग भारती) का विशेष योगदान रहा। वहीं बीकानेर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती राखी चोरड़िया एवं बीकानेर रेलवे डीआरएम की धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति गोविल के निरंतर सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अभ्यर्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था, जो इस प्रशिक्षण की सार्थकता को दर्शाता है।

