राजस्थान पुलिस बीकानेर ने जीता 31वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप

ट्रिपल एस ओ न्युज, बीकानेर। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 31वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजस्थान पुलिस बीकानेर ने डीएफए हनुमानगढ़ को 2-0 से हराकर अपने नाम किया।

राजस्थान पुलिस बीकानेर ने जीता 31वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप

राजस्थान पुलिस बीकानेर ने जीता 31वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप

फाइनल मैच के पहले हाफ में राजस्थान पुलिस बीकानेर के युवराज ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 70वें मिनट में इमरान ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

मैच की मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी वरिष्ठ खिलाड़ी विजय शंकर हर्ष (हर्षा भाईजी) की स्मृति में राजस्थान पुलिस के युवराज को प्रदान की गई। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, समाजसेवी श्याम सुंदर सोनी, देवकिशन चांडक एवं पूर्व आयकर आयुक्त जे.पी. तलानिया ने प्रदान किए।

चमचमाती विजेता व उपविजेता ट्रॉफी जोधपुर के अमित सेठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दी गई, जबकि रनिंग ट्रॉफी सीता देवी की स्मृति में जमन गोट की ओर से भेंट की गई। विजेता टीम को पुरस्कार विजय कुमार व्यास एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार भैरुरतन व्यास की ओर से प्रदान किए गए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंगलचंद खरखोदिया द्वारा तथा वरिष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार शिव साधना शक्ति पीठ की ओर से वरिष्ठ खिलाड़ी प्रहलाद झा को दिया गया।

फाइनल मुकाबले से पूर्व बालिकाओं में फुटबाल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहली बार मास्टर बच्ची क्लब की महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैच भी आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष सुनील बांठिया एवं संरक्षक एन.डी. रंगा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में जीतेंद्र पुरोहित, अशोक छंगाणी, बुंदेल सिंह, श्याम चुरा, विनोद जागा, अभिषेक, कमरूदीन, विवेक, तन्मय, अनु सहित अनेक खेलप्रेमियों का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.