3 जनवरी को आयोजित होगी ‘ज्ञान ज्योति 2026’ प्रतियोगिता

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के उपलक्ष्य में माली (सैनी) समाज के विद्यार्थियों हेतु सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर आधारित OMR शीट पर बहुविकल्पीय प्रतियोगिता ‘ज्ञान ज्योति 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

3 जनवरी को आयोजित होगी ‘ज्ञान ज्योति 2026’ प्रतियोगिता
3 जनवरी को आयोजित होगी ‘ज्ञान ज्योति 2026’ प्रतियोगिता


यह प्रतियोगिता 3 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित होगी।

प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर एवं बैनर का विमोचन सावित्रीबाई ज्योतिबा ट्यूटोरियल्स, ज्योतिबा मार्केट, महात्मा ज्योतिबा फुले माली (सैनी) समाज संस्थान, रोड नंबर 5, शिव वैली, बीकानेर में किया गया।

विमोचन कार्यक्रम के दौरान लोकेश कच्छावा, श्याम सुंदर भाटी, राजेश कुमार गहलोत, गौरी शंकर पवार, मूलचंद गहलोत, ओम प्रकाश तंवर, हेमंत कच्छावा, मुलजी गहलोत, आकाश टाक, सूरज रतन तंवर, प्रेम गहलोत, इंदर चंद कच्छावा एवं बाबूलाल गहलोत उपस्थित रहे।

आयोजकों ने विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर महापुरुषों के विचारों एवं शिक्षा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.