भारत क्रिकेट लीग का भव्य आगाज़ 7 जनवरी से, ग्रामीण व शहरी क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही भारत क्रिकेट लीग (ग्रामीण व शहरी क्रिकेट टूर्नामेंट) का भव्य उद्घाटन 7 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह टूर्नामेंट एयरपोर्ट स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के पास बद्री प्रसाद जी की ढाणी के खेल मैदान, नाल में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की कुल 32 टीमें भाग लेंगी।

भारत क्रिकेट लीग का भव्य आगाज़ 7 जनवरी से, ग्रामीण व शहरी क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच
भारत क्रिकेट लीग का भव्य आगाज़ 7 जनवरी से, ग्रामीण व शहरी क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच

टूर्नामेंट के आयोजक भंवर लाल मत्तड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल से खेली जाएगी, जिसमें सभी लीग मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 12-12 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फॉर्मेट नॉकआउट रहेगा, जिससे हर मैच रोमांचक और निर्णायक होगा। प्रत्येक मैच के पहले 3 ओवर पावर-प्ले के रूप में खेले जाएंगे, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा।

भारत क्रिकेट लीग का भव्य आगाज़ 7 जनवरी से, ग्रामीण व शहरी क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच
भारत क्रिकेट लीग का भव्य आगाज़ 7 जनवरी से, ग्रामीण व शहरी क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच


आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹21,000 नकद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच के रूप में ₹251 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज को ₹501 की विशेष पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आयोजक मंडल की ओर से सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ मैदान में उतर सकें। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों का पंजीकरण शुल्क ₹2,500 रखा गया है। इच्छुक टीमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

भंवर लाल मत्तड़ ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे युवा खिलाड़ी आगे बढ़कर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय खेल प्रेमियों में इस टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.