भाजपा गंगाशहर मंडल में सुना गया ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड, अटल जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल की ओर से मंडल स्तर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

भाजपा गंगाशहर मंडल में सुना गया ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड, अटल जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा गंगाशहर मंडल में सुना गया ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड, अटल जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि


कार्यक्रम में सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती महाराज, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश समिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम सिगड़, जोगेंद्र शर्मा, सुनीता हटीला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश को नया आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कच्छ के रणोत्सव, समाज को सशक्त बनाने वाले व्यक्तियों के योगदान, एंटीबायोटिक दवाओं के सीमित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 संकल्प से सिद्धि की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों से नियमित व्यायाम अपनाने का आह्वान किया तथा कहा कि शीत ऋतु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत अनुकूल समय होता है। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को वर्ष 2026 के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के पश्चात भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में अरुण जैन, इंद्रप्रकाश राव, पार्षद भंवरलाल साहू, पूर्व पार्षद झमकू देवी, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, गोविंद सारस्वत, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु टाक, मूलचंद दैया, राजश्री कच्छावा, संजय कुमार सोनी, जगदीश सोनी, हुलास भाटी, अंकुश चोपड़ा, विकास शर्मा, अभिषेक आचार्य, मुकुल गहलोत, विजय कुमार शर्मा, गौरी शंकर नाई, कमल बेद, दीपक यादव, युवराज सोनी, अशोक बाहेती, शिव प्रजापत, पुष्पा कंवर, मोनिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.