ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट भवन, रानी बाजार, बीकानेर में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन क्षत्रिय सरकार भवन के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवृतमान अध्यक्ष श्री बद्री नारायण डांवर ने की।
![]() |
| श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी घोषित, गणेशलाल सहदेवड़ा अध्यक्ष, लीलाधर बुटण सचिव व मांगीलाल कुकरा कोषाध्यक्ष मनोनीत |
बैठक के प्रारंभ में श्री चंपाराम डांवर द्वारा नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निवृतमान अध्यक्ष श्री बद्री नारायण डांवर एवं निवृतमान कोषाध्यक्ष श्री लीलाधर बुटण के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु श्री लालचंद धूपड़ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। संस्थापक ट्रस्टी श्री चंपाराम डांवर ने प्रस्ताव रखते हुए
श्री गणेशलाल सहदेवड़ा को अध्यक्ष,
श्री लीलाधर बुटण को सचिव एवं
- श्री मांगीलाल कुकरा को कोषाध्यक्षमनोनीत करने का प्रस्ताव रखा।
इस प्रस्ताव का अनुमोदन श्री शिवकुमार मांडण एवं श्री बृजमोहन कड़ेल ने किया, जिसे उपस्थित समस्त ट्रस्टियों ने हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से पारित किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी श्री लालचंद धूपड़ ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की।
कार्यक्रम में निवृतमान एवं नव-निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्री हनुमान प्रसाद डांवर, गोपालदास तोषावड, राधेश्याम मोसुण, भंवरलाल कांटा, रामचंद्र जोड़ा, विनोद लावट, संजय कुमार बुटण, अमित मांडण, घनश्याम जोड़ा, सत्यनारायण मांडण एवं श्री गोपाल भुण सहित अनेक ट्रस्टी उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

