सेवा यात्रा अभियान के तहत चिल्ड्रन आश्रम में फल वितरण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नोखा। सेवा यात्रा अभियान नोखा के तत्वावधान में वीआर फाउंडेशन के माध्यम से नववर्ष पूर्व संध्या पर चिल्ड्रन आश्रम, बीकानेर में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत बालक-बालिकाओं को फल (फ्रूट) वितरित किए गए।

जरूरतमंद बच्चों को फल वितरण कर मनाई नववर्ष पूर्व संध्या
सेवा यात्रा अभियान के तहत चिल्ड्रन आश्रम में फल वितरण

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना तथा सेवा और संवेदना का संदेश देना रहा। फल वितरण कार्यक्रम में वीआर फाउंडेशन की चेयरमेन, डायरेक्टर एवं फाउंडर अर्चना सक्सेना सहित विजय स्वामी, गुलाब सोनी, प्रमोद शर्मा, संजय जी, भक्ति राम पांडे जी, सुरेश व्यास, सत्यनारायण जी, महेंद्र भाटी, वीणा खुरदरा, अलका पारिक, मोहनी शर्मा, मोनिका शर्मा, चित्रा वर्मा, श्रीमती सरस्वती भार्गव, रेनू, राखी, सरस्वती गीत, रामचंद्र, रानी, अमित सोनी, सुश्री मुस्कान खत्री, मंजू दानिया, मंजू तनेजा, प्रेम खनिजा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि वीआर फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.