भाजपा संभाग मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बीकानेर पूर्व विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भाजपा संभाग मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत बीकानेर पूर्व विधानसभा का सम्मेलन आज सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “स्वदेशी” आंदोलन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि हमें “मेड इन इंडिया” उत्पादों को प्राथमिकता देते हुए स्वदेशी को अपनी जीवनशैली और आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।

भाजपा संभाग मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बीकानेर पूर्व विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न

भाजपा संभाग मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बीकानेर पूर्व विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न

पुनिया ने कहा कि —

“स्वदेशी अपनाना किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय का साझा संकल्प होना चाहिए। स्वदेशी को मजबूरी से नहीं, मजबूती से अपनाना होगा।”

उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान न केवल देश की घरेलू अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा, बल्कि यह भारत की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि हमें स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देते हुए “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को आगे बढ़ाना चाहिए।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार एवं कौशल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विधानसभा पूर्व सम्मेलन के संयोजक अशोक प्रजापत ने मंच संचालन किया।

कार्यक्रम में अभियान सह संयोजक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रोमिला गौतम, दुष्यन्त तंवर, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, जिला मंत्री किशन चौधरी, विनोद करोल, तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, सुशील आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, चोरुलाल सुथार, रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, सोहन चांवरिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, देवरूप सिंह, पुखराज स्वामी, मधुरिमा सिंह, अनुराधा आचार्य, उपासना जैन, दीपशिखा विजय, राधा खत्री, इंदु वर्मा, ज्योति विजयवर्गीय, राजश्री कच्छावा, हिमांशु टाक, भारती अरोड़ा, अजय खत्री, नर्सिंग सेवग, किशन जोशी, दीपक यादव, अमर वर्मा, गणेश सोनी, सुभाष वाल्मिकी, अर्जुन कुमावत, संदीप पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.