दिव्यांग पेंशन राशि से किया पौधरोपण

ट्रिपल एस ओ न्यूज़,  रामदेवरा।  पर्यावरण प्रेमी नेत्रहीन दिनेश चौहान ने आज अपनी पेंशन राशि से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालमसिंह की ढाणी रामदेवरा में पौधरोपण किया। 

दिव्यांग पेंशन राशि से किया पौधरोपण
दिव्यांग पेंशन राशि से किया पौधरोपण

संस्था प्रधान मूलाराम झोरड़ ने बताया कि दिनेश चौहान अपनी पेंशन राशि से प्रतिवर्ष रामदेवरा क्षेत्र में पौधरोपण करते हैं। आज इन्होंने विद्यालय में कुल चार पौधे लगाए जिसमें एक नीम, दो खारा बादाम, एक फूल का पौधा लगाया है। इसके अलावा इन्होंने आज नई बस्ती रामदेवरा में भी दो दर्जन पौधे ग्रामीणों को वितरित किए हैं। पौधरोपण में आज दिनेश चौहान, माता कंवरी देवी, मौसी सुगना देवी, चेतनराम   आदि ने सहयोग किया। संस्था प्रधान मूलाराम झोरड़ ने दिनेश चौहान को इस पुण्य कार्य हेतु धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.