ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। हरियाली अमावस्या पर रावला बास के श्मशान घाट पर हुआ पौधा रोपण। यह कार्य एस पी एस मेमोरियल स्कूल नाल बड़ी के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह चौहान व मोहन सिंह के नेतृत्व में छात्र - छात्राओं द्वारा पौधे रोपण किया गया। सभी बच्चों ने बड़े मेहनत व चाव भाव से पौधा रोपण का कार्य पूर्ण किया। इसके साथ-साथ राजेंद्र सिंह ने गांव के लोगों के खेतों में, किसानों के खेत में बनी चार दिवारी के अंदर कई जगह पौधों को लगवाने का कार्य भी करवाया। इस कार्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी का समस्त स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री भोजराज सिंह ने बच्चों को हमारे जीवन में पेड़ - पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी और मोहन सिंह ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को अपने-अपने जन्मदिन पर एक-एक पेड़ जरूर लगाने का संकल्प दिलवाया। सभी बच्चों ने अपने जीवन में पेड़ - पौधै लगाने व उनकी रक्षा करने का वादा भी किया।
 |
हरियाली अमावस्या पर रावला बास के श्मशान घाट पर हुआ पौधा रोपण |