चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग , भारत का गर्व से सीना हुआ चौड़ा

 ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीहरिकोटा।  चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग , भारत का गर्व से सीना हुआ चौड़ा। चंद्रयान-3 के  सफलतापूर्वक लैंडिंग करते ही हर भारतीय गदगद हो गए ,  पूरे भारत में खुशी का माहौल छा गया है। हर कोई एक दूसरे को बधाई  दे रहें है।

चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग , भारत का गर्व से सीना हुआ चौड़ा
चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग , भारत का गर्व से सीना हुआ चौड़ा

हम आपको बता दें चंद्रयान-3 चांद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तैयार किया गया  और तीसरा चंद्र मिशन है।इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर है, लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं है।



इस चंद्रयान-3 का लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र , श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजकर 35 मिनट  पर हुआ।चंद्रयान 3 मिशन में भारत को बडी सफलता मिली  है और भारत अब  अमेरिका, चीन, और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.