ट्रिपल एस ओ न्यूज,मिजोरम। मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा जिस वजह से 17 की मौत गई है। इस हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर ब्रिज पर काम कर रहे थे। इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
![]() |
मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी |
हम आपको बता दें यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था।
मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत की खबर है। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।
तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर 341 फीट नीचे गिरा
पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गाडर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।