कोडासर गांव की रोही में तीन शिकारियों ने बंदूक की गोली चला कर एक हिरण को शिकार बनाया

ट्रिपल एस ओ न्यूज़ चूरू।   वन्य जीव के शिकार की घटनाएं दिनो दिन  बढ़ रही है, जहां चूरू जिले के कोडासर गांव की रोही में तीन शिकारियों ने 23 मई रात्रि को बंदूक की गोली चला कर एक हिरण को शिकार बनाया। गोली लगने से हिरण घायल हो गया। वन्यजीव प्रेमियों ने वन विभाग को सूचना दी वन विभाग सुजानगढ़ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया तथा घायल हिरण को अपने कब्जे में लेकर दो शिकारियों को बंदूक सहित गिरफ्तार किया। एक आदतन शिकारी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश वन विभाग कर रही है। घायल हिरण को उपचार के लिए ताल छापर रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया जहां उसका इलाज  किया जा रहा है। जीव रक्षा संस्था बीकानेर ने वन्यजीवों के हो रहे शिकार के प्रति अपना शोक व्यक्त किया है तथा प्रशासन से अपील की है कि शिकारियों पर जल्दी से जल्दी शिकंजा कसा जाए। 

कोडासर गांव की रोही में तीन शिकारियों ने बंदूक की गोली चला कर एक हिरण को शिकार बनाया
 कोडासर गांव की रोही में तीन शिकारियों ने बंदूक की गोली चला कर एक हिरण को शिकार बनाया



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.