माता महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर आयोजित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। श्री श्रीमाली समाज की कुलदेवी, आद्यशक्ति माँ श्री महालक्ष्मी का जन्मोत्सव (प्राकट्य दिवस) श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

माता महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर आयोजित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम
माता महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर आयोजित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम


श्री श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम श्रीमाली ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को बेनिसर बारी के बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

प्रातः 9:30 बजे समाज बंधुओं द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके उपरांत क्षेत्रपाल श्री कोडाना भैरव, विजय भैरव एवं विचित्र हनुमान जी का विशेष पूजन किया जाएगा। पूजन पश्चात मंदिर के गर्भगृह में माँ महालक्ष्मी का पंचामृत अभिषेक शास्त्रोक्त विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।

शाम 8:00 बजे से मातेश्वरी श्री कमला का संकल्पित महाभिषेक, कमलाष्टकम्, शक्रादय स्तोत्र एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का आह्वान होगा। तत्पश्चात रात्रि 9:00 बजे से ‘भक्ति रस भजन गंगा’ का आयोजन रहेगा, जिसमें श्रद्धालु भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

यह संपूर्ण पूजा विधान आचार्य मंडप के पं. श्री रवि शंकर, पं. श्री नरेंद्र, पं. श्री मनोज, पं. श्री राहुल एवं पं. श्री ओम नारायण आदि के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।

मध्य रात्रि 12:00 बजे 108 मंगल ज्योत से जगत जननी माँ महालक्ष्मी की भव्य महाआरती के साथ जन्मोत्सव की पूर्णाहूति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.