डूंगर कॉलेज के शोधार्थी प्रदीप जैन को पी.एच.डी. की उपाधि

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 27 सितंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के शोधार्थी श्री प्रदीप जैन को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।

डूंगर कॉलेज के शोधार्थी प्रदीप जैन को पी.एच.डी. की उपाधि
डूंगर कॉलेज के शोधार्थी प्रदीप जैन को पी.एच.डी. की उपाधि


श्री प्रदीप जैन ने अपना शोध कार्य 'स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत में विकिरण एवं मर्करी द्वारा उत्पन्न परिवर्तनों का पिक्रोरहिजा कुरोआ द्वारा रूपांतरण' विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राणीशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण किया।

शोध के अंतर्गत विकिरण एवं मर्करी के कारण यकृत में होने वाले जैविक परिवर्तनों तथा पाइक्रोरिज़ा कुरोआ (कुटकी)के संभावित सुरक्षात्मक प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।

श्री प्रदीप जैन की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राणिशास्त्र विभाग के संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.