जाखड़वाला धोरा में सेवा शिविर का समापन: महाप्रसादी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सुरनाणा। रिपोर्ट भैराराम तर्ड। बाबा रामदेव धर्मार्थ सेवा संस्थान, जाखड़वाला धोरा की ओर से आयोजित सेवा शिविर का रविवार को महाप्रसादी के साथ भव्य समापन हुआ। 4 से 13 सितंबर तक चले इस 10 दिवसीय शिविर में सेवा, श्रद्धा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला।

जाखड़वाला धोरा में सेवा शिविर का समापन: महाप्रसादी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जाखड़वाला धोरा में सेवा शिविर का समापन: महाप्रसादी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


शिविर के दौरान जातरुओं (श्रद्धालुओं) के लिए विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात उत्साहपूर्वक योगदान दिया। समापन अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पंगत प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति समापन समारोह में संस्थान के संरक्षक विजय कुमार शर्मा, अध्यक्ष हैप्पी शर्मा, राष्ट्रीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष रामलाल जांगू, शंकर थ्योरी, अमरपुरी, शंकर ज्याणी, डुंगरसिंह बीका, सीताराम तर्ड, रामेश्वर भुंवाल, हीरालाल मास्टर, ओमप्रकाश भादू, लूणाराम तर्ड, गोपाल बिजारणियां, सुभाष दुगेसर, हुणताराम सारण, कोजाराम पटवारी एवं बीरबलराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामीणजन एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.