निकाय चुनाव में धांधली और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, जयपुर: प्रदेश में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जयपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने किया।

निकाय चुनाव में धांधली और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
निकाय चुनाव में धांधली और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में हुई गंभीर अनियमितताओं, मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हेरफेर, SIR विसंगतियों और वोट चोरी के मामलों को आयोग के समक्ष तथ्यात्मक रूप से रखा।

ज्ञापन सौंपने के बाद डॉ. बी. डी. कल्ला एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के खुले दुरुपयोग और सत्ता के अनुचित दबाव के जरिए पूरी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। वोट चोरी करके सत्ता हथियाने और जनता के वास्तविक जनादेश का अपमान करने की कोशिशें लोकतंत्र की मूल भावना पर सीधा कुठाराघात हैं।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन और जनादेश की लूट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदाता के हर एक वोट और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संवैधानिक संस्थाओं और न्यायालय तक यह निर्णायक संघर्ष जारी रखेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.