दो दिन की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, ग्वार की फसल पानी में डूबी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सुरनाणा/लूणकरणसर। भैराराम तर्ड। लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र के जाखड़वाला रोही में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई तेज बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ। मुख्य सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो दिन की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, ग्वार की फसल पानी में डूबी
दो दिन की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, ग्वार की फसल पानी में डूबी


बारिश के चलते खेतों में खड़ी ग्वार की फसल के साथ ही कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल भी पानी में डूब गई। किसान राधाकिशन तर्ड व बनवारीलाल तर्ड ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कटी हुई ग्वार की फसल पानी में डूबने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.