डॉ. सुरेंद्र सिंह

डॉ सुरेंद्र सिंह - वार्ड 13

भीनासर में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 3 सितंबर। भीनासर क्षेत्र में मुरली मनोहर मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में गुरुवार शाम एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना करीब शाम 4:15 बजे मिली, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

भीनासर में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
भीनासर में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

मृतक की पहचान सीताराम पुत्र सुंदरलाल के रूप में बताई गई है। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

टीम में मो. जुनैद खान, सोएब भाई, अयूब लोदा, इमरान एवं राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। वहीं, सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.