ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 3 सितंबर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भक्ति गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
![]() |
| शांति विद्या निकेतन में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण-राधा बन नन्हे कलाकारों ने मोहा मन |
नन्हे विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और राधा-कृष्ण की झांकियों पर आधारित प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में करुणा इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध और शीतल मोदी बतौर अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेश से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में टिपेंद्र सेन प्रथम, चाँदनी टाक द्वितीय, धनुष उपाध्याय तृतीय और जीविका सोलंकी चतुर्थ रहे। प्रतियोगिता में कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय प्रधान हनुमान छींपा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, शाला संचालक रमेश कुमार मोदी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने किया।

