खिलेरियां की बेटियों की ऐतिहासिक हैट्रिक: लगातार तीसरी बार जीती जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता

ट्रिपल एस ओ न्यूज,लूणकरणसर/बीकानेर। रिपोर्ट भैराराम तर्ड। शारदा विद्या मंदिर, बज्जू (बीकानेर) में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्रा वर्ग) में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलेरियां की टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

खिलेरियां की बेटियों की ऐतिहासिक हैट्रिक: लगातार तीसरी बार जीती जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता
खिलेरियां की बेटियों की ऐतिहासिक हैट्रिक: लगातार तीसरी बार जीती जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता

फाइनल मुकाबले में खिलेरियां की छात्राओं ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कपूरीसर को 14-5 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।

टीम की इस ऐतिहासिक हैट्रिक से विद्यालय परिवार एवं समूचे खिलेरियां गांव में उत्साह और जश्न का माहौल है। विजेता टीम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने खिलाड़ियों एवं कोच निशांत गोदारा का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और कोच के निरंतर मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवशाली पल बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.