उदयरामसर दादाबाड़ी में 25 सितम्बर को सजेगी ‘एक शाम दादा जिनदत्त सूरि गुरुदेव के नाम’ भक्ति संध्या

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। गुरु युवा जागृति परिषद् के तत्वावधान में श्री उदयरामसर दादाबाड़ी में आगामी 25 सितम्बर 2026 को विशाल भक्ति संध्या ‘एक शाम दादा जिनदत्त सूरि गुरुदेव के नाम’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उदयरामसर दादाबाड़ी में 25 सितम्बर को सजेगी ‘एक शाम दादा जिनदत्त सूरि गुरुदेव के नाम’ भक्ति संध्या
उदयरामसर दादाबाड़ी में 25 सितम्बर को सजेगी ‘एक शाम दादा जिनदत्त सूरि गुरुदेव के नाम’ भक्ति संध्या

यह धार्मिक महोत्सव परम पूज्य प्र. महो. श्री विचक्षण श्री जी म.सा. की सुशिष्या गुरुमां श्री सुरंजना श्री जी म.सा. की सुशिष्या, गुरु समर्पिता प्रवचन प्रभाविका श्री सिद्धांजना श्री जी म.सा. की चरणाश्रिता साध्वी श्री मुक्तांजना श्री जी म.सा., साध्वी श्री सुरक्षांजना श्री जी म.सा., साध्वी श्री सौम्यांजना श्री जी म.सा., साध्वी श्री चित्तलेखांजना श्री जी म.सा. एवं साध्वी श्री चित्तक्खरांजना श्री जी म.सा. की पावन निश्रा में संपन्न होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि सायं 8:00 बजे से आयोजित होने वाले इस भक्ति जागरण में ख्यातिप्राप्त भजन गायक अभिषेक जैन (पालीवाल), जयपुर एवं टीवी रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ फेम रित्तिक गुप्ता (दिल्ली) गुरुभक्ति के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रख्यात उद्घोषक जीतू कोचर करेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क बस व्यवस्था भी की गई है। बसें सायं 6:45 से 7:30 बजे के बीच जेल रोड स्थित आर्य समाज स्कूल से उदयरामसर दादाबाड़ी के लिए रवाना होंगी।

गुरु युवा जागृति परिषद् ने सकल जैन श्वेतांबर समाज सहित सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

संपर्क सूत्र: 9829181418, 7023300709, 9950169779, 9351579078

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.