ट्रिपल एस ओ न्यूज, कोलायत (बीकानेर), 13 सितम्बर। भादवा मेले के पावन अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने श्री कोलायत स्थित प्रसिद्ध श्री बारह महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों की सेवा की। कल्ला परिवार द्वारा वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत उन्होंने स्वयं अपने हाथों से जातरुओं को प्रसाद व जलपान वितरित कर उनका स्वागत किया।
![]() |
| भादवा मेले में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कोलायत में पैदल यात्रियों को बांटा प्रसाद, की कुशल यात्रा की कामना |
इस अवसर पर यात्रियों की कुशलक्षेम पूछते हुए डॉ. कल्ला ने कहा, "भादवा मेला राजस्थान की अगाध आस्था, समरसता और लोक संस्कृति का अनुपम संगम है। दूर-दराज से अपनी आस्था लेकर आ रहे पैदल यात्रियों की निस्वार्थ सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।"
सेवा कार्य के दौरान मंदिर परिसर 'बाबा रामदेव जी' के जयकारों से गुंजायमान रहा। यात्रियों ने भी सेवा भाव की सराहना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कल्ला परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

