बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को एक और निर्दलीय का मिला समर्थन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नगर निगम चुनाव में मतदान से ठीक एक दिन पहले वार्ड संख्या 2, मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार व्यास को दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन मिलने से उनकी स्थिति को मजबूती मिली है।

बीकानेर निकाय चुनाव:  भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को एक और निर्दलीय का मिला समर्थन
बीकानेर निकाय चुनाव:  भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को एक और निर्दलीय का मिला समर्थन


वार्ड नंबर 2 में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से पहले निर्दलीय प्रत्याशी गिरधारी सुथार ने भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास के समर्थन की घोषणा की थी।

वहीं, आज निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र स्वामी ने भी भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार व्यास को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी। मतदान से ठीक पहले दो निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी समीकरण मजबूत होने की चर्चा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.