ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर रेंज के युवा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक राजस्थान, जयपुर श्री राजीव शर्मा एवं महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश ने की।
![]() |
| बीकानेर रेंज के युवाओं से पुलिस अधिकारियों ने किया संवाद |
संवाद के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, नशे के विरुद्ध जागरूकता, साइबर अपराधों से बचाव तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
![]() |
| बीकानेर रेंज के युवाओं से पुलिस अधिकारियों ने किया संवाद |
कार्यक्रम में बीकानेर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कछावा, श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर, हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य एवं चूरू पुलिस अधीक्षक श्री निश्चय प्रसाद सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक, थानाधिकारी एवं युवा सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। साथ ही, युवाओं को पुलिस के साथ बेहतर समन्वय एवं सहभागिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।


