डॉ. सुरेंद्र सिंह

डॉ सुरेंद्र सिंह - वार्ड 13

ACB केस के बाद ओमप्रकाश मूंदड़ा से मिले बिशनाराम सियाग, राहुल गांधी के ‘डरो मत’ संदेश के साथ कांग्रेस ने जताया समर्थन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। देशनोक नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश मूंदड़ा के खिलाफ ACB द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद आज देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग उनके देशनोक स्थित निवास पर पहुंचे। सियाग ने मूंदड़ा से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘डरो मत’ संदेश दिया।

ACB केस के बाद ओमप्रकाश मूंदड़ा से मिले बिशनाराम सियाग, राहुल गांधी के ‘डरो मत’ संदेश के साथ कांग्रेस ने जताया समर्थन
ACB केस के बाद ओमप्रकाश मूंदड़ा से मिले बिशनाराम सियाग, राहुल गांधी के ‘डरो मत’ संदेश के साथ कांग्रेस ने जताया समर्थन

इस दौरान बिशनाराम सियाग ने ओमप्रकाश मूंदड़ा के घर पर राहुल गांधी के ‘डरो मत’ संदेश वाला पोस्टर लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मूंदड़ा के साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी तरह के दबाव से डरने की जरूरत नहीं है।

बिशनाराम सियाग ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ACB का डर दिखाकर देशनोक नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश मूंदड़ा को डराने और दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

सियाग ने कहा कि अन्याय और दबाव के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने मूंदड़ा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में कांग्रेस उनके साथ है और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.