ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल। नाल थाना परिसर में Y-CLG की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कछावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और युवा CLG सदस्यों से संवाद किया।
![]() |
| नाल थाना में Y-CLG की बैठक आयोजित, पुलिस के साथ मिलकर युवा टीम करेगी सहयोग |
बैठक में क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव तथा नीलकंठ ऑपरेशन को लेकर चर्चा की गई। युवा CLG सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पुलिस के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में नाल थाना अधिकारी विकास बिश्नोई, एएसआई मदनलाल मीणा, हेड कांस्टेबल लालचंद, कांस्टेबल दिनेश सहित पूर्व सरपंच राम रामावत, बनवारीलाल, अंकित मतड़, अजय व्यास नाल तथा करमीसर, बच्छासर, स्वरूपदेसर, जयमलसर, ढाईया एवं कावनी क्षेत्र के युवा CLG सदस्य उपस्थित रहे।

