ट्रिपल एस ओ न्यूज, लूणकरणसर। वीर तेजा सेना राजस्थान की जिला बीकानेर कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत 27 वर्षीय मुकेश जांगू को लूणकरणसर तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष भागीरथ कुकणा की सहमति तथा प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार की गई।
![]() |
| मुकेश जांगू बने वीर तेजा सेना के लूणकरणसर तहसील अध्यक्ष |
वीर तेजा सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां, महामंत्री सचिन पिलानियां एवं जिला अध्यक्ष भागीरथ कुकणा ने मुकेश जांगू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
संगठन ने उम्मीद जताई कि मुकेश जांगू लूणकरणसर तहसील में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और संगठन के उद्देश्यों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।

