डॉ. सुरेंद्र सिंह

डॉ सुरेंद्र सिंह - वार्ड 13

वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 3 सितंबर 2026। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य चुनाव कार्यालय का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और वार्डवासी मौजूद रहे।

वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को निष्ठावान और योग्य उम्मीदवार बताते हुए वार्डवासियों से उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए काफी विचार-विमर्श और प्रयास हुए हैं। उन्होंने डॉ. शेखावत को पार्टी का योग्य उम्मीदवार बताते हुए उनके समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया।

वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन


पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में जुटी भीड़ को लेकर कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने किसी निकाय चुनाव के कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पहली बार देखी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान देखने को मिलती है।

वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन


कार्यक्रम के दौरान चार निर्दलीय प्रत्याशियों ओम राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा, शिव सिंह राजपुरोहित और पुष्कर शर्मा ने खुले मंच से डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने वार्ड के विकास के लिए उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने करणी माता का भजन भी प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भजन का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में गुमान सिंह राजपुरोहित, चंपालाल गेदर, शशि शर्मा, महेश केशवानी, निलेश चतुर्वेदी, कमल सिंह गोहिल, भंवरलाल जांगिड़, महेंद्र सिंह भाटी, नरपत सिंह शेखावत और कोजूराम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वार्ड की स्वच्छता, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बताया गया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता के सहयोग से वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम का समापन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जयकारों के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.