ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर की ओर से शनिवार को सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कांग्रेसजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
![]() |
| स्वतंत्रता दिवस पर जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में डीसीसी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने फहराया तिरंगा |
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, संविधान तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरे में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के साथ-साथ किसानों की बदहाल स्थिति भी बड़ी चुनौती है। कांग्रेस इन जनसरोकारों को लेकर निरंतर संघर्ष जारी रखेगी।
शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि आजादी का पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन को याद करने का दिन भी है। कांग्रेस का इतिहास देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के संघर्ष से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना को मजबूत करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
डॉ. राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं। देश की तरक्की, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता को साथ लेकर कार्य करते रहेंगे।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सतू खान पड़िहार, खनन विकास प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, डॉ. प्रीति मेघवाल, राजकुमारी व्यास, शलीना खान, केदारमल कठातला, शहजाद खान भूट्टा, बृजलाल गोदारा, सीताराम डूडी, प्रहलादराम गोदारा, पूनमचन्द भाम्भू, सुभाष स्वामी, हरीश गोदारा, हजारीराम गेधर, संजय गोयल, एडवोकेट मनोज कुमार नायक, मो. रमजान रंगरेज, मनोज कुमार व्यास, मुमताज शेख, हंसराज बिश्नोई, अब्दुल रहमान लोदरा, कामेश्वर प्रताप सिंह, सीतादेवी, याकूब अली कल्लर, शिव कुमार, कमल गोयल, प्रेम लोहिया, दीनेश मीणा, बलराम, जोगेन्द्र जोईया, बीरबल मूण्ड, जगदीश, रामसिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और सेनानियों को नमन करते हुए संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सौहार्द और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया।

