जबरेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 5 अगस्त। वंदे मातरम टीम की ओर से गोगा गेट सर्कल स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा जल, गुलाब जल एवं इत्र मिश्रित जल से भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया।

जबरेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर
जबरेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

इस अवसर पर युवा भजन गायकों की जबरेश्वर भक्त मंडल ने "कैलाश के निवासी" एवं "जय हनुमान अति बलवान" सहित विभिन्न भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भजन प्रस्तुति में नवल किशोर तिवाड़ी, स्वरूप राजपुरोहित, अंकित पंडित, महेश पंडित, बजरंग, गिरधारी जी, भरत व्यास, हिमांशु तिवारी, राहुल पारीक, शुभम व्यास, अनिल रामावत, सोनू तिवारी एवं शिवजी दाधीच सहित पूरी टीम ने सहभागिता निभाई।

रुद्राभिषेक के उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं भक्ति गंगा का आयोजन किया गया। इसी दौरान वंदे मातरम टीम के तीन प्रमुख सदस्यों भंवर लाल लिम्बा, कामिनी विमल भोजक एवं शाशक गंगल का अवतरण दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में विजय कोचर, रामलाल भोभरिया, गिरधारी लाल गुरिया, दिनेश भोभरिया, सरवण लिम्बा, नरसिंग भाटी, कमल सेन, दिलीप सिंह पवार, जितेंद्र सिंह खींवसर, आनंद जोशी, पुरुषोत्तम उपाध्याय एवं भवानी सुथार ने शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अतिथियों एवं जन्मदिवस मनाने वाले सदस्यों का सम्मान किया।

इस अवसर पर ओबीसी महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सोनी, मूलचंद स्वामी, गोविंद राठी, राजेंद्र रामपुरिया, विनोद जोशी, थानमल पंडित, माया भाटी, राधा खत्री, जसोदा खत्री, सूरज राठौर, मधु ओझा, सुमित्रा सेन, बसंती साध, सरस्वती बाल्मीकि सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की आराधना की गई और सभी ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.