मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं 15 अगस्त को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री सायं 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे किसान भवन जाएंगे और विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सायं 6:10 बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे, जहां श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे।

सायं 6:50 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में एट होम, हाई टी एवं ड्रोन शो का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

15 अगस्त का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद प्रातः 8:55 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 9:05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इसके बाद प्रातः 11:25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में आयोजित ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.