श्री हनुमान खेजड़ी मंदिर धाम में कैलाश पर्वत व नवग्रह का भूमि पूजन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 17 अगस्त। रिपोर्ट सुभाष सिंह। श्री हनुमान खेजड़ी मंदिर धाम स्थित नक्षत्र पार्क में कैलाश पर्वत एवं नवग्रह निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। श्री हनुमान खेजड़ी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

श्री हनुमान खेजड़ी मंदिर धाम में कैलाश पर्वत व नवग्रह का भूमि पूजन
श्री हनुमान खेजड़ी मंदिर धाम में कैलाश पर्वत व नवग्रह का भूमि पूजन

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेंद्र राठी, महासचिव मदन ओझा, उपाध्यक्ष रतन लाल सोनी व सुशील गुप्ता, सचिव श्रीकांत सारस्वत, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वशिष्ठ सहित श्याम सुंदर लड़ोइया, घनश्याम शर्मा, दीपचंद शर्मा, सुरेंद्र रोकणा, नंदलाल शर्मा एवं अन्य सेवादार मौजूद रहे।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हनुमान प्रसाद शर्मा के साथ पंडित शंकर लाल शर्मा, पंडित कमल शर्मा एवं पंडित राजपाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास की धार्मिक विधियां संपन्न करवाईं।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र राठी ने बताया कि नक्षत्र पार्क को लंबे समय से पौधारोपण कर विकसित किया जा रहा है। अब पार्क में कैलाश पर्वत एवं नवग्रह का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए यह स्थल और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

महासचिव मदन ओझा ने कहा कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे। समिति सचिव श्रीकांत सारस्वत ने सभी उपस्थितजनों एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.