पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला का दो दिवसीय बीकानेर प्रवास

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला सोमवार, 24 अगस्त 2026 को दो दिवसीय प्रवास पर बीकानेर पहुंचेंगे।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला का दो दिवसीय बीकानेर प्रवास
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला का दो दिवसीय बीकानेर प्रवास

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. कल्ला सोमवार सुबह 9 से 10 बजे तक पवनपुरी स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक रंगोलाई स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पूजा, अभिषेक एवं महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंगलवार, 25 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक डॉ. कल्ला अपने निवास पर जनसुनवाई करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

डॉ. कल्ला मंगलवार रात्रि को रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.