ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए वार्डवार प्रत्याशियों की टिकट सूची जारी कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टिकट मिलने वाले प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। वहीं, टिकट की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और संभावित दावेदारों के बीच भी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
भाजपा की ओर से जारी वार्डवार सूची के बाद अब नगर निगम चुनाव में मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के प्रचार, जनसंपर्क और चुनावी कार्यक्रमों में तेजी देखने को मिलेगी।




