डॉ. सुरेंद्र सिंह

डॉ सुरेंद्र सिंह - वार्ड 13

नाबार्ड द्वारा ज़िले में आरआईडीएफ पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 31 अगस्त। नाबार्ड द्वारा सोमवार को ज़िले में ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधकों ने भाग लिया।

नाबार्ड द्वारा ज़िले में आरआईडीएफ पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
नाबार्ड द्वारा ज़िले में आरआईडीएफ पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

अपने संबोधन में संभागीय आयुक्त ने नाबार्ड की इस पहल की सराहना करते हुए संबंधित विभागों को आरआईडीएफ परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पीसीसी/पीसीआर की समय पर प्रस्तुतीकरण के निर्देश दिए। Ha

कार्यशाला में बताया गया कि आरआईडीएफ के अंतर्गत बीकानेर संभाग में 1,486 करोड़ रुपये की ऋण राशि से विभिन्न विकास कार्य प्रगतिरत हैं। इनमें स्कूल निर्माण, वेटरनरी हॉस्पिटल निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी/पीएचसी का निर्माण, आईजीएनपी द्वारा डिग्गी निर्माण एवं प्रेशर इरिगेशन प्रोजेक्ट, ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य शामिल हैं।

कार्यशाला में मुख्य अभियंता श्री विवेक गोयल, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री शिशुपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी श्री राजेश पुरोहित, संयुक्त निदेशक बागवानी विभाग, वेटरनरी विभाग, चिकित्सा विभाग तथा शिक्षा विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अरविन्द चाहर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आरआईडीएफ के विभिन्न प्रावधानों एवं परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। श्री अमरजीत सिंह, डीडीएम श्रीगंगानगर ने एमआईएई की प्रमुख विशेषताओं एवं राज्य में इसकी प्रगति की जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान श्री जी.एल. निर्वाण, डीडीएम चूरू एवं श्री खुर्श परिहार, डीडीएम हनुमानगढ़ ने आरआईडीएफ एवं एमआईएई परियोजनाओं संबंधी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.