ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा के तत्वावधान में रविवार को होटल उत्सव में श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग (GGPL)-2026 की विधिवत घोषणा की गई। आयोजन में बीकानेर जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों, समाज के गणमान्यजनों एवं पत्रकारों ने भाग लिया।
![]() |
| बीकानेर में श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग-2026 की घोषणा, 27 सितंबर से रेलवे ग्राउंड में होगा भव्य आगाज |
कार्यक्रम की शुरुआत श्री महर्षि गौतम के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग-2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
![]() |
| बीकानेर में श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग-2026 की घोषणा, 27 सितंबर से रेलवे ग्राउंड में होगा भव्य आगाज |
प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा एवं टूर्नामेंट संयोजक वासुदेव उपाध्याय ने बताया कि GGPL-2026 का भव्य शुभारंभ 27 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे बीकानेर रेलवे ग्राउंड में किया जाएगा। टूर्नामेंट में बीकानेर जिले की युवा क्रिकेट प्रतिभाएं टेनिस बॉल क्रिकेट के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा, जबकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। टीमों का लॉटरी के माध्यम से निर्धारण 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा, जिसमें यह तय होगा कि कौन सी टीम किस टीम के साथ मुकाबला करेगी।
![]() |
| बीकानेर में श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग-2026 की घोषणा, 27 सितंबर से रेलवे ग्राउंड में होगा भव्य आगाज |
आयोजन के प्रति युवाओं में दिखाई दे रहे उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने बीकानेर जिले से करीब 50 से 60 टीमों के भाग लेने की संभावना जताई है। टूर्नामेंट को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आयोजन संयोजक के साथ एक कमेटी का गठन किया जाएगा तथा आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां समाज के युवाओं को सौंपी जाएंगी।
मनीष जाजड़ा का हुआ स्वागत-अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मनीष जाजड़ा का समाज के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों, गणमान्यजनों एवं पत्रकारों की मौजूदगी में माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। युवाओं ने जाजड़ा के नेतृत्व में क्रिकेट एवं खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर बीकानेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा क्रिकेट खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी कार्यक्रम के साक्षी बने। आयोजन में बिरजू प्यार, अमित जोशी, रविंद्र जाजड़ा, रामेंद्र शर्मा, जयराम उपाध्याय, प्रहलाद जोशी, संदीप उपाध्याय, रामदेव उपाध्याय, वासुदेव उपाध्याय, राजू चानी सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महादेव उपाध्याय ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, समाजबंधुओं एवं खेल प्रेमियों का हृदय से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि GGPL-2026 का उद्देश्य युवाओं को खेल के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में खेल भावना, आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।



