मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 7 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।

मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित रथ यात्रा एवं कलश यात्रा के स्वागत कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान तथा आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा अधिक से अधिक जनसंपर्क कर आमजन को पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, मंडल महामंत्री सुभाष पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमावत, मानक कुमावत, वीरेंद्र करल, लालचंद, बजरंग, रमेश चौहान, टेकचंद गहलोत, हितेश, भगवाना राम, अक्षय कालवा, मनीष चौहान सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.