डॉ. सुरेंद्र सिंह

डॉ सुरेंद्र सिंह - वार्ड 13

मतदाता जागरूकता के लिए शहर में शहरी परकोटे में विभिन्न स्थानों पर ‘पाटा चौपाल’ आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 31 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव के संदर्भ में मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ‘पाटा चौपाल’ आयोजित कर आमजन से अधिकाधिक मतदान की अपील की गई।

मतदाता जागरूकता के लिए शहर में शहरी परकोटे में विभिन्न स्थानों पर ‘पाटा चौपाल’ आयोजित
मतदाता जागरूकता के लिए शहर में शहरी परकोटे में विभिन्न स्थानों पर ‘पाटा चौपाल’ आयोजित

स्वीप प्रकोष्ठ की टीम ने दम्माणी चौक स्थित ऐतिहासिक छतरी वाले पाटे, मूंधड़ा चौक, मोहता चौक तथा आचार्य चौक में परंपरागत रूप से पाटों पर बैठने वाले लोगों से संवाद किया और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न दुकानदारों और ग्राहकों से भी मतदान करने तथा अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

स्वीप प्रकोष्ठ के सह प्रभारी श्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा यह नवाचार किया गया है। इसका उद्देश्य शहर के पारंपरिक सामाजिक स्थलों पर आमजन से सीधे संवाद कर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी श्री गोपाल जोशी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय सहित जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों के लिए स्वीप गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है। इसके अनुसार लगातार विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वीप प्रकोष्ठ के श्री अमरदीप गोदारा ने बताया कि ‘पाटा चौपाल’ के दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा 9 और 11 सितंबर को बीकानेर जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


चौक चौपाल के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक


विभिन्न मोहल्लों में निकाली जागरूकता यात्रा, मतदान के लिए किया प्रेरित

इसी श्रृंखला में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में ‘चौक चौपाल’ आयोजित कर मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान की अपील की गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता यात्रा भी निकाली गई, जिसमें आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हरिहर राजपुरोहित, पवन खत्री, रामकिशन, बजरंग, दीपक जोशी, सुधीर मिश्रा सहित स्वीप प्रकोष्ठ के विभिन्न कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.