निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, वार्ड स्तर तक संगठन सशक्त करने का आह्वान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर की निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, वार्ड स्तर तक टीम गठन तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, वार्ड स्तर तक संगठन सशक्त करने का आह्वान

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, वार्ड स्तर तक संगठन सशक्त करने का आह्वान


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता हर वार्ड में सक्रिय होकर भाजपा का परचम लहराने के संकल्प के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी है तथा यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर राजस्थान के हितों को मजबूत किया है। भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य करती है। उन्होंने निकाय चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक वार्ड में मजबूत एवं सक्रिय टीमों का गठन कर घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, वार्ड स्तर तक संगठन सशक्त करने का आह्वान

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, वार्ड स्तर तक संगठन सशक्त करने का आह्वान


प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जयंती के उपलक्ष्य में चल रही रथ यात्राओं का प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भावपूर्ण स्वागत किया जाए तथा आगामी तिरंगा यात्रा सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में कार्यकर्ता पूरे उत्साह से भाग लें। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा सकारात्मक संवाद के माध्यम से आमजन का विश्वास और समर्थन प्राप्त करें।


जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएं और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं, जिससे आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार एवं श्याम सिंह हाडला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने किया।


बैठक में अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, देव किशन मारु, चम्पालाल गेदर, महावीर रांका, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, झमकू देवी, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, विनोद धवल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड़, सुभाष वाल्मीकि, वेद व्यास, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, देवरूप सिंह, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, रमजान अब्बासी, अनिल शुक्ला, दिलीप पुरी, श्याम चौधरी, नरेश नायक, जितेंद्र राजवी, बाबूलाल गहलोत, पूर्व पार्षद मुकेश पंवार, अनूप गहलोत, शिव पड़िहार, प्रतीक स्वामी, माणक कुमावत, हेमाराम चौधरी, फारूक चौहान, हिमांशु शर्मा, वीरेंद्र करल, नंदकिशोर गहलोत, धनराज सोलंकी, विकास सियाग, नरेंद्र सोलंकी, प्रदीप उपाध्याय, बजरंग सोखल, भंवर साहू, रामदयाल पंचारिया, हसन अली टाक, संजय गुप्ता, जुगल किशोर, सुशील व्यास, अशोक कच्छावा, दुलीचंद सेवग, पुनीत शर्मा, शिखरचंद डागा, उपासना जैन, हरीश भोजक, मधुरिमा सिंह, इंद्रा व्यास, सुषमा बिस्सा, इंदु वर्मा, अनु सुथार, सुमन जैन, भारती शर्मा, इमरान कायमखानी, जसकरण मारु, विनायक पारीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.