ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल छोटी। स्वर्गीय शिवनाथ सिंह इंदा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उनके पुत्र हनुमान सिंह इंदा एवं अमान सिंह इंदा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नाल छोटी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ब्लू स्टार कंपनी का वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया। गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की यह पहल विद्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र में सराहनीय सेवा कार्य के रूप में देखी जा रही है।
![]() |
| पिता की स्मृति को सेवा कार्य से किया साकार, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर |
वाटर कूलर भेंट करने के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने इंदा परिवार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में वार्ड पंच पूर्ण सिंह, नारायण मतड़, तारूराम, ताराचंद, चोरूलाल (डायरेक्टर), भरत नायक, राजेश रामावत, महेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, सुनील, नंदू, जेठाराम, चंदू नायक, स्वरूप सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
![]() |
| पिता की स्मृति को सेवा कार्य से किया साकार, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर |
विद्यालय प्रधानाचार्य वैजयंती मोदी ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया यह सहयोग अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिवनाथ सिंह इंदा की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य उनके परिवार की सामाजिक जिम्मेदारी और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
अध्यापक सूर्य प्रकाश, विजय स्वामी एवं निशा मोदी ने भी इंदा परिवार का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने में भामाशाहों एवं ग्रामीणों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अन्य लोगों से भी विद्यालय के विकास में यथासंभव सहयोग करने का आह्वान किया।


