सूरतगढ़ राजस्व बार संघ परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 19 अगस्त। (सुभाष सिंह) — राजस्व बार संघ सूरतगढ़ परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण बुधवार को पूर्व मंत्री राम प्रताप कासनिया के कर-कमलों द्वारा उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

सूरतगढ़ राजस्व बार संघ परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण
सूरतगढ़ राजस्व बार संघ परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण

इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष राकेश सारस्वत, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार संघ सचिव साहबराम स्वामी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सुथार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, राजस्व अभिकरणवीश, वसीका नवीस, स्टाम्प वेंडर एवं परिषद के सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह के बाद मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम प्रताप कासनिया ने राजस्व बार संघ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने तहसील परिसर में करवाए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बार संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी। कासनिया ने भविष्य में भी बार संघ को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि राजस्व बार संघ परिसर में लगातार निर्माण एवं विकास कार्य होने से परिसर को भव्य स्वरूप मिल रहा है। उन्होंने बार संघ की विकास गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य अधिवक्ताओं के साथ-साथ आमजन के लिए भी सुविधाजनक साबित होंगे।

कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता भागीरथ बिश्नोई, वरिष्ठ अधिवक्ता साहबराम स्वामी एवं राम प्रताप तिवारी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दत्त शर्मा, सोम प्रकाश शर्मा, मनीराम गोदारा, दलबीर सिंह सोबना, बाबूलाल चांडक, कमल दत्त शर्मा, रामकुमार वर्मा, कैलाश चंद्र गोदारा, शीशपाल शर्मा, सर्वजीत छाबड़ा, निहालचंद कीचड़, परमेंद्र सिंह भाटी, प्रमोद प्रभुदयाल वर्मा, मुकेश कुमार भादू, हरि सिंह भाटी, जसवीर सिंह बराड़, कैलाश पारीक, अमित कुमार सैनी, अमरजीत सिंह संधू, सुभाष देहड़ू, बलराम कुकड़वाल, रामतारायण जालप, अश्वनी असवानी, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, निर्मल सिंह राठौड़, विशाल पंवार, विश्वजीत भादू, योगेश शर्मा, ललित सेन, बृजमोहन, राहुल शर्मा, सूर्यप्रकाश चौहान, कमल शर्मा, महेंद्र लिंबा, अजय अरोड़ा, बलदेव बिश्नोई, कुलविंदर सिंह, राजेंद्र कुमार, इंद्रपाल बिश्नोई, अमित कुमार जैन, बजरंग प्रजापत, शेराराम एवं राजेश कुमार स्वामी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

समारोह के अंत में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम के समापन पर बार संघ अध्यक्ष राकेश सारस्वत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.