नई बस्ती रामदेवरा में दिव्यांग दिनेश चौहान की अनूठी पहल, ग्रामीणों को वितरित किए सैकड़ों पौधे

ट्रिपल एस ओ न्यूज, रामदेवरा। नई बस्ती रामदेवरा में पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश देते हुए दिव्यांग दिनेश चौहान ने ग्रामीणों के बीच निःशुल्क पौधा वितरण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रयासों और सहयोग से उपलब्ध कराए गए सैकड़ों पौधे ग्रामीणों को वितरित किए।

नई बस्ती रामदेवरा में दिव्यांग दिनेश चौहान की अनूठी पहल, ग्रामीणों को वितरित किए सैकड़ों पौधे
नई बस्ती रामदेवरा में दिव्यांग दिनेश चौहान की अनूठी पहल, ग्रामीणों को वितरित किए सैकड़ों पौधे

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए। दिव्यांग होने के बावजूद दिनेश चौहान का समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना।

इस अवसर पर दिनेश चौहान ने सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य की नींव बनेगा।

पौधा वितरण के दौरान ग्रामीणों ने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने दिनेश चौहान की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.