रायसर के लक्ष्मी देवी बॉयज स्कूल में पौधों का वितरण, विद्यार्थियों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ट्रिपल एस ओ न्यूज, रायसर। मदर्स एलएस कर्मा फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रायसर स्थित लक्ष्मी देवी बॉयज स्कूल में पौधों का वितरण किया गया। फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी मंडा के निर्देशन में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में पौधे वितरित किए जा रहे हैं।

रायसर के लक्ष्मी देवी बॉयज स्कूल में पौधों का वितरण, विद्यार्थियों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
रायसर के लक्ष्मी देवी बॉयज स्कूल में पौधों का वितरण, विद्यार्थियों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इसी क्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कहा गया कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

इस अवसर पर ज्योति चौधरी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे हरित एवं जनजागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंशुमाला शर्मा, नरेश कुमार वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.