नगर निगम के 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 20 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि नगर निगम बीकानेर के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के लिए विधिवत आवेदन फॉर्म आज 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे के बाद भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में उपलब्ध रहेंगे।

नगर निगम के 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध
नगर निगम के 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि 21 अगस्त से आवेदन फॉर्म प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पार्टी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला एवं राजेंद्र पंवार कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

निकाय चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल पार्टी कार्यालय से अधिकृत रूप से प्राप्त आवेदन फॉर्म ही लें तथा संबंधित मंडल अध्यक्ष के माध्यम से विधिवत दर्ज करवाकर पार्टी कार्यालय में जमा कराएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यालय के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अथवा प्रस्तुत किए गए आवेदन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक एवं सरिता नाहटा, जिला मंत्री विनोद करोल, झमकू देवी, रमजान अब्बासी, रामकुमार व्यास, मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.