पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, जोधपुर। यूथ हॉस्टल, ग्रेटर रातानाडा, जोधपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित हुई। सभा में देशभर से आए पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण, समस्याओं एवं उनके निराकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बीकानेर इकाई के संरक्षक कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेवा मेडल के सानिध्य में इकाई अध्यक्ष सार्जेंट तोड़ाराम गोलिया, इकाई सचिव सार्जेंट ओंकार सिंह भाटी, उपाध्यक्ष सूबेदार किशन सिंह शेखावत एवं सह सचिव सूबेदार गिरधर सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधि सभा में भाग लिया।

बीकानेर इकाई के संरक्षक कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेवा मेडल ने कहा कि पूर्व सैनिकों से संबंधित विषयों पर ऐसी प्रतिनिधि सभाओं का प्रतिवर्ष आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इन सभाओं के माध्यम से पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी साझा होती है। साथ ही विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने में भी मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। उनके कल्याण एवं सम्मान से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना परिषद का प्रमुख दायित्व है। वार्षिक प्रतिनिधि सभा पूर्व सैनिकों के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.