रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, एड. प्रखर मित्तल बने अध्यक्ष, रजनीश पारीक सचिव नियुक्त

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 3 जुलाई। समाज सेवा, युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। क्लब ने एडवोकेट प्रखर मित्तल को अध्यक्ष तथा रजनीश पारीक को सचिव नियुक्त किया है।

रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, एड. प्रखर मित्तल बने अध्यक्ष, रजनीश पारीक सचिव नियुक्त
रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, एड. प्रखर मित्तल बने अध्यक्ष, रजनीश पारीक सचिव नियुक्त

नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर मित्तल ने कहा कि क्लब सेवा, नेतृत्व और मित्रता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में जनहित के विभिन्न सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा। उन्होंने कहा कि क्लब आगामी समय में समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कई नवाचारपूर्ण एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करेगा।

रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, एड. प्रखर मित्तल बने अध्यक्ष, रजनीश पारीक सचिव नियुक्त
रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, एड. प्रखर मित्तल बने अध्यक्ष, रजनीश पारीक सचिव नियुक्त

वहीं, नवनियुक्त सचिव रजनीश पारीक ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे टीम भावना, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर सेवा कार्यों को गति देने का आह्वान भी किया।

क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.