कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में जिला प्रशासन, 7 राज बटालियन एनसीसी, पूर्व सैनिक कल्याण सहकारी समिति एवं पूर्व सैनिकों के सहयोग से गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया गया।

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान

समारोह के मुख्य अतिथि वीर चक्र सम्मानित पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनके साहस, त्याग और देशभक्ति को सम्मान दिया गया।

मुख्य अतिथि मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों का साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं, विशेषकर एनसीसी कैडेट्स से राष्ट्र सेवा की भावना को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वेटरन अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.