सूरतगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 7 जुलाई। शहर में एक नाबालिग से कथित देह शोषण के मामले में न्यायसंगत कार्रवाई नहीं होने के आरोप को लेकर सोमवार को राय सिख समाज एवं वार्डवासियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि मामले में शेष आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

सूरतगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
सूरतगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, राय सिख महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह कड़वाल, मजदूर नेता गोपीराम दगल, पूर्व पार्षद रोहिताश धानका तथा देवी सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग उपखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई।

सूरतगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
सूरतगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीना को दिए ज्ञापन में बताया कि शहर की एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित देह शोषण की घटना के संबंध में 20 मई को मामला दर्ज कराया गया था। उनका आरोप है कि अब तक केवल एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तथा कथित रूप से संबंधित होटल एवं कैफे संचालकों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज और क्षेत्रवासी आंदोलन तेज करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान सादकवाला ग्राम पंचायत की प्रशासक रविंद्र कौर, त्रिलोक सिंह, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरबचन सिंह, मेजर सिंह, जंजीर सिंह, श्रीराम, हरदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, राजदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.